गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में सर्पदंश से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में सर्पदंश से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत सेमरदर्री (सिंगारबहरा) की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रमेश सिंह के पुत्र करन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 4 बजे करन घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। सुबह करीब 6 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसका शरीर सुस्त पड़ गया।

PHC से मरवाही अस्पताल किया गया रेफर

परिजन तुरंत बच्चे को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मरवाही अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था।

गांव में शोक, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Exit mobile version