छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की कल बैठक

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की 19 नवंबर मंगलवार को बैठक होगी। इसमें नए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के सभी 35 विधायक शामिल होंगे। सभी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष का परिचय होगा। इसे कांग्रेस की डिनर पॉलिटिक्स से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक शाम 7 बजे रायपुर में डॉ. चरण दास महंत के निवास में होगी। सभी विधायक बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में कांग्रेस के विधायक किस तरह काम करेंगे, इसको लेकर चर्चा होगी। खासकर विधायकों में एकजुटता बनाए रखने पर बात होगी।

16 दिसंबर को ही चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वे सक्ती विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने उनके साथ ही दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है।

Exit mobile version