
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में गांँव एवं क्षेत्र के समाज प्रमुख ग्रामीण,युवा, माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रानी दुर्गावती अमर रहें और जय जोहार के उद्घोष से पूरा गांँव गूंज उठा।
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि महारानी रानी दुर्गावती जी का बलिदान इतिहास में स्वाभिमान,साहस और संघर्ष का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने अन्याय और पराधीनता के सामने कभी घुटने नहीं टेके। 24 जून 1564 को मुगलों से लड़ते हुए उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आत्म बलिदान दिया। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज, संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम ने कहा कि रानी दुर्गावती जी ने जो त्याग किया उसे हमें सदा याद रखना चाहिए। उनके आदर्शों पर चलते हुए गांँव-समाज के हित में कार्य करते रहना चाहिए। बाबा साहेब ने हमें संविधान दिया,रानी ने स्वाभिमान दिया। दोनों को साथ लेकर ही वनांचल का विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क-बिजली और अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय नेताम जिला पंचायत सदस्य,पतंग मरकाम अध्यक्ष जयअम्बेडकर वादी युवा संगठन,पुरुषोत्तम परदे उपाध्यक्ष,रविंद्र मरकाम, डिमेश्वर नेताम,अशोक मरकाम,किरण ध्रुव,राहुल निर्मलकर,राजकुमार, रोहित मरकाम,राकेश मंडावी,कन्हैया मरकाम, कबी नेताम,बल्दू राम यादव,धनीराम,मनीराम, रमेश मरकाम,मनाराम मरकाम सहित क्षेत्र भर के समाज प्रमुख एवं युवा साथी शामिल रहे।