छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को रिश्तेदारों के सामने 3 तलाक दे दिया। इससे पहले पत्नी ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने की कोशिश हुई, लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से साफ मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि शादी के समय उसके परिवार ने घरेलू सामान के साथ 3 लाख रुपए कैश दिए थे। इसके बाद भी पति 5 लाख रुपए और दहेज की मांग कर रहा था। इसके अलावा शादी के ढाई साल बाद भी बच्चा नहीं होने के कारण उसका पति से विवाद हुआ था।

ससुराल पक्ष के तानों से परेशान होकर महिला 10 महीने पहले अपने मायके मोमिनपुरा आ गई थी। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version