
अब जानिए पूरा मामला
डौंडी पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे सुशीला बाई शराब के नशे में थीं। इसी दौरान उनका अपने बेटे लिकेश कुमार गावड़े से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लिकेश ने पास रखे लकड़ी के पीढ़ा से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सुशीला बाई जमीन पर गिर गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की और आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मिली हत्या की सूचना
गांव में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई और दोपहर में डौंडी थाने में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया।
डौंडी मर्च्युरी में रखा शव
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर होने के कारण शव को फिलहाल डौंडी की मर्च्युरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
एडिशनल एसपी बालोद चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में अधिक शराब पीने की बात को लेकर बेटे ने अपनी मां पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।