बलरामपुर जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह की है। हादसे के बाद ड्राइवर भाग हो गया। यह घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, राजपुर के बेढ़ी निवासी नन्हे मिंज (35) अपनी बाइक से बलरामपुर आया था। वापसी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुहानी ढाबा के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।