रामानुजगंज में सावन माह होते ही रविवार को मांस की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज में सावन माह होते ही रविवार को मांस की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वार्ड क्रमांक 3 रिंग रोड स्थित मटन, मुर्गा और मछली की दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। यह सिलसिला रात 8-9 बजे तक जारी रहा।

नगर पालिका की ओर से निर्धारित स्थल पर स्थित इन दुकानों में मांस की कीमतों में वृद्धि देखी गई। प्रति किलो दाम में 50 से 100 रुपए तक का इजाफा किया गया। देसी मुर्गा 500 से 550 रुपए प्रति किलो में बिका। फार्म मुर्गा 200 रुपए प्रति किलो की दर से बिक्री हुई।

मांग इतनी अधिक थी कि रविवार शाम तक फार्म मुर्गा पूरी तरह से बिक गया। नए स्टॉक की उपलब्धता अगले दिन से ही संभव हो पाई। पूरे रामानुजगंज क्षेत्र में एक दिन में 1000 किलो से अधिक मांस की बिक्री हुई।

Exit mobile version