PRSU एफिलिएटेड कॉलेज में अब एडमिशन आफलाइन होंगे

Chhattisgarh Crimesशिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेजों में अब UG और PG कोर्स में खाली सीटों पर ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार सटूडेंट्स को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

ऑटोनोमस कॉलेजों को छोड़कर, विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य सामान्य कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू की गई है। अब छात्र सीधे संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय 14 अगस्त तक पहले आओ, के अध्ययन शालाओं में जाकर पहले पाओ के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।

अब नहीं जारी होगी कोई मेरिट लिस्ट

​अब सीधे ऑफलाइन प्रवेश का मौका दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। छात्र सीधे संबंधित कॉलेज में जाकर उपलब्ध सीटों को जानकारी लेकर दाखिला ले सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित को जा की है. जिससे अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश का मौका मिल सके।

ऑटोनोमस कॉलेज फिलहाल अपने स्तर पर लेंगे फैसला

रविवि से एफिलिएटेड तीन ऑटोनोमस कॉलेज साइंस कॉलेज, डिग्री गर्ल्स कॉलेज और छत्तीसगढ़ कॉलेज इस प्रक्रिया से फिलहाल बाहर है। हालांकि, साइंस कॉलेज रायपुर ने यूजी और पीजी की खाली सीर्टी को भरने के लिए फिर से पोर्टल खोला है। यहां 31 जुलाई को हुई ओपन काउंसलिंग में बायो विषय की 464 में से 441 सीटें भर ली गई थीं।

PRSU में रत्न-आभूषण उद्योग में करियर बनाने का मौका

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के भू-विज्ञान एवं जल संसाधन प्रबंधन अध्ययनशाला में रत्न और आभूषण उद्योग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। यहां बी. वोक (B. Voc) इन जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री, तीन वर्षीय मल्टी लेवल एग्जिट प्रोग्राम शुरू किया गया है। कोर्स में प्रवेश 14 अगस्त तक ले सकते हैं।

Exit mobile version