
पुलिस ने बताया कि देव बालोद निवासी भागीरथी यादव (43) कृषि दवा का कारोबार करता है। एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात जून 2024 में कमल विहार निवासी अभिलाष मसीह और अभिषेक प्रवीण जोसेफ से हुई। दोनों प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका देवपुरी के पास ऑफिस है। दोनों ने क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा का झांसा दिया।
आरोपियों ने भागीरथी से कहा कि 6 लाख रुपए निवेश करने पर जमीन और हर माह कमीशन देगा। भागीरथी ने रिश्तेदार से कर्ज लेकर 6 लाख रुपए जमा किया। आरोपियों ने एक माह कमीशन दिया। तीन माह के भीतर रजिस्ट्री का झांसा दिया। आरोपी ने उसके बाद कमीशन देना बंद कर दिया। इसी तरह आरोपियों ने 12 से अधिक लोगों से ठगी की। आरोपियों ने दफ्तर बंद कर दिया है।
पैतृक जमीन बेचकर दिया पैसा, जो नहीं मिला : पुलिस ने बताया कि डीडी नगर गोल चौक निवासी जीवन साहू ने अपने गांव की पैतृक जमीन को ही बेच दी। जमीन बेचकर आरोपियों को 10 लाख दिया। आरोपियों ने उसे दो बार ही कमीशन दिया। उन्होंने 2 लाख रुपए और जमा किया। उसके बाद कुछ नहीं दिया। इसी तरह कुछ लोगों ने रिश्तेदारों व मार्केट से 10% कर्ज लेकर भी पैसा दिया है।
बिलासपुर में खरीदी प्रॉपर्टी : आरोपियों की रायपुर के अलावा बिलासपुर में प्रॉपर्टी मिली है। उसकी जानकारी निकाली जा रही है। आरोपियों की प्रॉपर्टी कुर्क की जाएगी। नीलाम कर पीडि़तों को पैसा लौटाया जाएगा।
इन लोगों से हुई ठगी
- मनीष साहू भनपुरी – 6.15 लाख
- जीवन साहू गोल चौक – 12 लाख
- महेश्वर निषाद धरसींवा – 24 लाख
- कुलदीपक कचना – 3 लाख
- इन्द्र वर्मा मोवा – 5 लाख
- भखम साहू बेरला – 5 लाख
- उत्तम यादव बेरला – 1.50 लाख
- टुकेश्वर निषाद मगरलोड – 15 लाख
- डिगम्बर पाल अहिवारा – 6.50 लाख
- जयेश वरू फाफाडीह – 5 लाख