छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 2 सगी बहनों से छेड़छाड़ और रेप का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मेला दिखाने ले गया और उससे रेप किया। वहीं उसकी बड़ी बहन 11 साल की बच्ची को भी घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ की।
मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। युवक की दोनों बहनों से अच्छी जमती थी। तीनों में खूब बातें होती थी। इसी विश्वास में लेकर युवक ने वारदात की। बढ़ते क्राइम मामलों के बाद भास्कर डिजिटल की टीम ने प्रदेश में रेप मामले में NCRB रिपोर्ट की पड़ताल की थी।
छत्तीसगढ़ में रेप की वारदात को लेकर 3 केस से आपको समझाते हैं कि कैसे मासूम बच्चियों को उनके अपनों ने ही कभी चॉकलेट देने तो कभी घुमाने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया।
पहले पखांजूर की पूरी घटना जानिए
जानकारी के मुताबिक, देवदास उइके (18) पड़ोस में ही रहता था। ऐसे में दो बहनों से उसे उसकी अच्छी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने वह बहला-फुसलाकर ले जाता और वारदात को अंजाम देता। ऐसा उसने कई बार किया। दोनों बहनों की उम्र 7 और 11 साल की है।
वहीं, 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन देवदास बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। जिसके बाद उसने सुनसान जगह पर उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो वह मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पखांजूर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब बड़ी बहन पुलिस को आपबीती बता रही थी, तभी छोटी बहन ने अपने साथ हुए दरिंदगी का खुलासा किया।
अप्रैल महीने में छोटी बहन से किया था रेप
पीड़िता ने बताया कि अप्रैल महीने में आरोपी ने उसे भी बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया था। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि अगर वो किसी को बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके डर से वह किसी को कुछ भी नहीं बता रही थी।
इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने बताया कि सगी बहनों से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अब ये तीन केस स्टडी भी पढ़िए
केस – 1
रायपुर में बेटे ने मां से रेप किया, बच्ची से कर चुका है दुष्कर्म
पिछले महीने जुलाई 2025 की बात है। रायपुर में एक बेटा 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 4-5 दिनों तक रेप करता रहा। जब वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वृद्ध ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर चुका है। घटना मामला आरंग थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 42 साल का है। जेल से छूटने के बाद वो बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने कुछ दिन पहले ही चार से पांच दिनों तक लगातार रेप किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जांच में सामने आया कि वह आरोपी की मां है।