
एसडीएम अमित गुप्ता की अगुआई में टीम ने प्रवीण इंटरप्राइजेज और नवीन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। नवीन ट्रेडर्स में कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिला। स्टॉक और रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक का रखरखाव ठीक नहीं था। इसलिए उन्हें नोटिस दिया गया।
नहीं मिला कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र
प्रवीण इंटरप्राइजेज में कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस वजह से यहां से कीटनाशक और फंफूदीनाशक जब्त कर लिया गया। पलारी में एसडीएम दीपक निकुंज की टीम ने किसान सेवा केंद्र और कृषि सेवा केंद्र की जांच की। यहां स्टॉक रजिस्टर निर्धारित प्रारूप में नहीं था।
भौतिक स्टॉक और रजिस्टर में दर्ज स्टॉक में अंतर
विभाग को मासिक जानकारी भी नियमित रूप से नहीं दी जा रही थी। वहीं भाटापारा में एसडीएम अभिषेक गुप्ता की टीम ने कृषि सोपान और न्यू साहू कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भौतिक स्टॉक और रजिस्टर में दर्ज स्टॉक में अंतर मिला। इस कारण इन केंद्रों को भी नोटिस जारी किया गया।