मस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड के आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे बीजेपी का इसे नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दिया

Chhattisgarh Crimesमस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड के आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे बीजेपी का इसे नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दिया । उन्होंने कहा किसी भी मंदिर ,मस्जिद गुरुद्वारे या गिरजाघर अभी तक तो झंडा नहीं फहराया गया है तो फिर इस तरह का फरमान क्यों।

बैज ने कहा कि झंडा फहराने के लिए हर व्यक्ति स्वतंत्र है। झंडा फहराने के बाद हर आदमी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। लेकिन इस तरह से आदेश एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है। वही भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि पार्टी घर-घर तिरंगा अभियान के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है।

प्रायश्चित करने के लिए इस तरह के नए तरीके अपना रही

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे घर घर तिरंगा अभियान को लेकर पसीसी अध्यक्ष ने कहा कि घर-घर तिरंगा बटवाकर भाजपा प्रोपेगेंडा कर रही है। बैज ने कहा कि क्या हमारे देश और प्रदेश की जनता को अधिकार नहीं है क्या कि वे अपना तिरंगा वह स्वयं लगा ले । भारतीय जनता पार्टी क्यों तिरंगा बाटेगी?

बैज ने कहा कि इसका मतलब भाजपा एक नई राजनीतिक प्रोपेगेंडा कर रही है । वह भारतीय जनता पार्टी जो आरएसएस मुख्यालय में 52 साल तक झंडा नहीं फहराए और वह देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे है। 52 साल के झंडा नहीं फहराने का वे प्रायश्चित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे है।

वोट चोरी का मामला साफ

पीसीसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार में वोट चोरी का मामला साफ हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का चार-चार बूथों में नाम, फर्जी वोटर कार्ड, एक घर में 80 वोटर ये सब क्या है? सुप्रीम कोर्ट में हमारे साथी इस लड़ाई को लंबे समय से लड़ते आए हैं। आज हमारे नेता राहुल गांधी ने यह सच्चाई सामने रखी है।

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इस तरह की जो घटनाएं घटी है । उसका भी परीक्षण हम लोगों ने शुरू कर दिया है। बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी भरोसा नहीं था कि उनकी सरकार बन जाएगी, रिजल्ट भी अनएक्सपेक्टेड था। इसका भी परीक्षण होना चाहिए । दीपक ने कहा कि शुरुआत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से हुई थी और हरियाणा से हमारे नेता राहुल गांधी और उनकी टीम ने मेहनत करके आज भाजपा और निर्वाचन आयोग के गठजोड़ को जनता के सामने लाया है।

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी की घटना का परीक्षण जा रहा

बैज ने कहा कि हमारी पार्टी छत्तीसगढ में वोट चोरी की घटना का परीक्षण कर रही है। बैज ने कहा की चार से पांच राज्यों में चुनाव होता है ल लेकिन एक राज्य को छोड़ दो और बाकी राज्य को भाजपा अपने हिसाब से चुनाव आयोग से साठ गांठ करके हथिया लेती है। ताकि कोई सवाल ना उठा सके।

बैज ने कहा कि एक राज्य में कांग्रेस जीत गई, बाकी राज्यों में भाजपा आ जाती है। यह भी एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। बैज ने कहा कि आज के समय बाई इलेक्शन में भाजपा की पार्टी चुनाव क्यों नहीं जीत रही हैं। भाजपा चुनाव आयोग के दम पर उनका दुरुपयोग कर लगातार सत्ता हासिल कर रही है । यह बात देश की जनता के सामने प्रूफ हो चुका है। चाहे निर्वाचन आयोग और भाजपा कितनी भी सफाई दे लेकिन उनकी सफाई में कोई दम नहीं है।

चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, बीजेपी क्यों दे रही है?

बैज ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए, लेकिन बीजेपी जवाब दे रही है। क्या बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता है? उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दों से भटकाने और ध्यान बांटने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है, जबकि चुनावी गड़बड़ियों पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रही।