जिला अस्पताल कैंपस में दो पक्षों में मारपीट

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला अस्पताल परिसर में सोमवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस दो घायलों को लेकर MLC कराने पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंस चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ढाबे में खाना को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट बदल गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

पुलिस टीम के पहुंचने के बाद मामला हुआ शांत

इस दौरान दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे और मारपीट करने लगे। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो मामला शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने धारा 170,126,135 के तहत केस दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कि मोहतरा और रसेडी के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में तिलक राम साहू (36), अजय कुमार साहू (36), टीकम भारती (38), मनीष महिलांगे (32), संजय कुमार मनहरे (40) और सुरेंद्र साहू (38) के नाम शामिल हैं।

अस्पताल में पुलिस चौकी, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा का कहना है कि अस्पताल में पुलिस चौकी मौजूद है। लेकिन पुलिस बल की कमी के कारण ऐसी घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।

इधर, थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की शिकायत की गई थी। घायलों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है