बीजापुर के छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित तारलागुड़ा में अवैध मुर्गाबाजार चलाने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesबीजापुर के छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित तारलागुड़ा में अवैध मुर्गाबाजार चलाने का मामला सामने आया है। यानी अवैध तरीके से मुर्गा लड़ाई करवाया जा रहा है। पुलिस थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहे इस मुर्गाबाजार में तेलंगाना के VIP लोग पहुंचकर दांव लगाते हैं।

मुर्गाबाजार में तीन लेयर की फेंसिंग की गई है, जहां सामान्य से लेकर VIP टिकट के जरिए करीब से दांव लगाया जा सकता है। बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ परमानेंट टेंट लगाया गया है। देसी-विदेशी नस्ल के मुर्गों की लड़ाई कराई जाती है।

सप्ताह में दो दिन लगता है बाजार

शुक्रवार और रविवार को मुर्गाबाजार लगता है। जिसमें बियर और चाकने की दुकानें लगती हैं। दुकानदारों से वसूला टैक्स भी जाता है। तेलंगाना के रईस चार पहिया वाहनों में पहुंचते हैं।

जानिए पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में भोपालपटनम DSP मयंक रणसिंह का कहना है कि उन्हें मुर्गाबाजार की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुर्गाबाजार से पुलिस का क्या लेना-देना। अगर कोई फोटो-वीडियो सबूत है तो भेजें, कार्रवाई करेंगे।