सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में आठवीं क्लास की नाबालिग छात्रा 14 वर्ष के साथ 3 दोस्तों ने रेप किया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में आठवीं क्लास की नाबालिग छात्रा 14 वर्ष के साथ 3 दोस्तों ने रेप किया। दो सालों से तीन दोस्त छात्रा को हवस का शिकार बना रहे थे। मामला CWC के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा तो FIR दर्ज हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्तों द्वारा नाबालिग छात्रा से रेप का खुलासा तब हुआ, जब स्कूल में बच्ची को गुड टच बैड टच की जानकारी मिली। 14 साल की छात्रा ने स्कूल में बताया कि, 3 युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया है। मामले में CWC ने बयान दर्ज किया। CWC के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 3 अलग-अलग FIR दर्ज किया।

जानिए क्या है पूरा मामला ? स्कूल टीचर की सूचना पर सूरजपुर बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने छात्रा की 31 जुलाई को काउंसलिंग कराई। छात्रा ने बताया कि, 2 साल पहले वह 6वीं में थी, तब नानी के घर गई थी। वहां उसकी पहचान देवढ़ी के युवकों के साथ हुई थी।

अलग-अलग किया रेप छात्रा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके घर में कार्यक्रम था जिसमें घर आए लोग नाच गा रहे थे। रात में पीड़िता घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान एक आरोपी रवि ने उसके साथ जबरन रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

कुछ दिनों बाद रवि का दोस्त नवल साय रात में उसके घर पहुंचा और उसे बात करने के बहाने जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया।

तीसरे आरोपी ने पिछले माह बालिका से रेप किया। छात्रा घर के बगल में आयोजित कार्यक्रम में गई थी, जहां रवि एवं नवल साय का दोस्त रघुवीर पहुंचा था। उसने छात्रा को बाहर बुलाया एवं दूर ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए थे। इससे छात्रा सहम गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार मामले में एएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। मामले में FIR दर्ज होने की सूचना मिलने पर तीनों आरोपी भाग निकले और अलग-अलग गांव व जंगल में जगह बदल-बदल कर रह रहे थे।

पुलिस टीम ने आरोपियों के गांव में घेराबंदी कर आरोपी रवि सिंह (22 वर्ष), नवल सिंह (19 वर्ष), रघुवीर सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।