एएसआई हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता है। वो लंबे समय से बालोद जिले में सेवाएं दे रहे थे। वे यातायात विभाग समेत जिले के कई थानों में पदस्थ रह चुके थे। 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था।
सहकर्मियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वे थाने में कार्यरत रहे और उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब कुछ जवान स्नान कर लौटे तो उन्होंने हिरामन को फंदे पर झूलते देखा।आत्महत्या की वजह साफ नहीं- सीएसपी
इस मामले में दल्लीराजहरा सीएसपी चित्रा वर्मा का कहना है कि, पुलिस के बैरक में ही हीरामन मंडावी रहते थे। उसी कमरे में फांसी लगाई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।