छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। टाटीबंध स्थित इस्कॉन टेंपल में 3 दिन तक जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। जैतूसाव मठ में भगवान को भोग लगाने के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है। मठ में भजन संध्या, जन्म आरती कर राजभोग ठाकुरजी को लगाया जाएगा।

वहीं, समता कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में सुबह दुग्धाभिषेक से अनुष्ठान की शुरुआत हुई। आज रात सिटी कोतवाली में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां कारागार में ठाकुरजी का जन्म होगा। वासुदेव टोकरी में उन्हें लेकर बाहर आएंगे। श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच उन्हें सदर बाजार के गोपाल मंदिर लाया जाएगा।

जैतूसाव और दूधाधारी मठ में उत्सव

जैतूसाव मठ में उत्सव की जबरदस्त तैयारी चल रही है। मठ में मालपुआ बनाया गया है। आज भगवान को 11 क्विंटल मालपुए का भोग लगाया जाएगा। पुरानी बस्ती के श्री जैतुसाव मठ में शनिवार रात 8 बजे से भजन संध्या की शुरुआत होगी। रात 12 बजे जन्म आरती होगी।

भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 51 किलो पंजीरी का भोग चढ़ाया जाएगा। रविवार को दोपहर 1 बजे राजभोग आरती कर शाम 5 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, दूधाधारी मठ में प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार की जा रही है। जिसके लिए मठ के महंत डॉ. रामसुंदर दास समेत बाकी पुजारी और सेवादार जुटे हुए हैं।

Exit mobile version