बिलासपुर में पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। इस मामले की शिकायत पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
राजकिशोर नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला उमा देवी गृहणी हैं। रोज की तरह वो पैदल अपनी पोती ट्यूशन छोड़ने कके लिए जा रही थी। अभी महिला राजकिशोर नगर के तुषार मेडिकल स्टोर के पास पहुंची थी, उसी समय पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उनके पास आकर बाइकर्स युवकों ने गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन लिए, जिसके बाद युवक फर्राटे मारते हुए भाग निकले।
अचानक आए बाइकर्स, समझ ही नहीं पाई महिला जिस समय वारदात हुई, तब युवक अचानक बाइक से आए। महिला को समझ ही नहीं आया कि बाइकर्स ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली है। घटना में बाद उन्होंने शोर मचाया। लेकिन, जब तक लोग पहुंचे, तब तक बाइकर्स बदमाश भाग गए थे।
एक लाख से अधिक की है चेन महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद वो शिकायत करने सरकंडा थाने पहुंची। पुलिस भी लुटेरों की तलाश में घटनास्थल पहुंची। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली गई। बताया जा रहा है कि सोने की चेन 13 ग्राम वजनी था, जिसकी कीमत एक लाख से अधिक है।
सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही पुलिस इस वारदात के बाद पुलिस आसपास के संस्थानों में लगे सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही है। ताकि, बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके। वीडियो मिलने पर बदमाशों की बाइक से भी उनकी पहचान की जा सकती है। फिलहाल, पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।