
इसके अलावा, केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू करने के फैसले भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इस कारण यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।
जनता को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद
जानकारों का कहना है कि, सरकार अब तक कई बड़े मुद्दों पर फैसले टालती आई है। ऐसे में इस बार की कैबिनेट बैठक से जनता को ठोस घोषणाओं की उम्मीद है। खासकर, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा गहराई तक हो सकती है।
विपक्ष के हमले और निगाहें फैसलों पर
बैठक राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। मंत्रिमंडल में खाली पदों को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि साय कैबिनेट की बैठक से कौन से बड़े फैसले सामने आते हैं और नए मंत्रियों के नामों पर कब मुहर लगती है।