रायपुर के VW केनयान होटल में मैक कॉलेज की वेलकम पार्टी में जमकर विवाद हुआ है। आरोप है कि गर्ल स्टूडेंट से छेड़छाड़ होने के बाद लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें जमकर लात-घुसे चले हैं। इस मामले में एक स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह मैक कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। 18 अगस्त को कॉलेज की फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम रायपुर के VW केनयन होटल में था। इस दौरान लड़कों के दो ग्रुप में मारपीट हो गई। चिराग शाम को घर जाने के लिए निकला तब पार्किंग में उसके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस ने दो FIR दर्ज की
इस मामले में दूसरी FIR तेलीबांधा पुलिस ने भगिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज की है। भगिंदर ने बताया कि वह मैक कॉलेज में BBA की पढ़ाई कर रहा है। कॉलेज के स्टूडेंट का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी प्रथम अग्रवाल और केफ अहमद नाम के लड़कों ने उसे रोक लिया। उन्होंने भगिंदर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस मारपीट का भगिंदर के हाथों में चोंटे आई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गर्ल स्टूडेंट के छेड़छाड़ से शुरू हुआ था विवाद
नाम न बताने की शर्त पर कॉलेज के एक स्टूडेंट ने बताया कि पूरा विवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ नशेड़ी लड़कों ने गर्ल्स स्टूडेंट के छेड़छाड़ की। जिसके बाद बवाल शुरू हो गया। इसमें कॉलेज के दो लड़कों का ग्रुप आपस में भिड़ गया। इस मारपीट में कई स्टूडेंट को हल्की-फुल्की चोंटे आईं है।