कोंडागांव में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जमकर बारिश हुई। जिससे भेलवांवपदर में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में मकान में सो रही 29 वर्षीय जनादाई की मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, महिला जब अपने घर में सो रही थी, तभी अचानक दीवार गिर गई। वो मलबे के नीचे दब गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को मलबे से बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

प्रशासन की लोगों से अपील

बता दें कि, लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है। कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है। पुराने और जर्जर मकानों में रहने से बचें। सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।