मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में हुई 30 लाख की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesमुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में हुई 30 लाख की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत दिवाकर के रूप में हुई है। वह दरूवनकापा, थाना सरगांव, जिला मुंगेली का रहने वाला है।

घटना 27 जुलाई 2025 की है। प्रार्थी आयुष राम की पत्नी किरण राम जिला अस्पताल मुंगेली में स्टाफ नर्स हैं। वे पृथ्वीग्रीन कॉलोनी फेस-1 में किराए के मकान में रहते हैं। रात 8 बजे परिवार जिला अस्पताल गया था। अगली सुबह 8:15 बजे जब वे घर लौटे, तो कमरे का ताला टूटा मिला।

24.5 लाख कैश और जेवरात पर किया था हाथ साफ

आरोपी ने आलमारी से मकान बनाने के लिए रखे 24.5 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। कुल चोरी का मूल्य 29 लाख 80 हजार रुपए था। पुलिस ने 19 अगस्त 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी से 35 हजार रुपए की एक सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version