छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, हिरालाल अपनी पत्नी निशा सिंह और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल रेगई गोवर्धनपुर गया था। कछिया लौटने समय वाड्रफनगर-बनारस मार्ग पर बाईपास रोड के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पोल टकरा गई। जिससे हिरालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल मां-बेटी का इलाज जारी

वहीं हादसे में घायल मां-बेटी को वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर मर्चूरी में रखवा दिया है। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही पूर्ण सड़क निर्माण और उचित सुरक्षा संकेतों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। कई लोगों ने मांग की कि इस रास्ते पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Exit mobile version