रायगढ़ जिले के सारडा माईंस के ट्रेलर पार्किंग में एक ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिली

Chhattisgarh Crimesरायगढ़ जिले के सारडा माईंस के ट्रेलर पार्किंग में एक ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। आसपास मौजूद बाकी ड्राइवरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

प्राथमिक जांच में साथी ड्राइवरों ने बताया कि, मंगलवार रात विजय कुमार ने शराब पीकर खाना खाया और उसके बाद ट्रेलर से नीचे उतरा था। आशंका है कि नशे की हालत में वह गिर गया और किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

शव पंचनामा, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक के पेट और चेहरे पर वाहन से कुचलने जैसे निशान पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।