छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है।

राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व​ विभाग संभालेंगे। वहीं ​​​​​​खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।

बता दें कि साय कैबिनेट में तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं।

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके समर्थकों में उत्साह दिखा, दुर्ग, आरंग और लखनपुर में आतिशबाजी की गई, जिंदाबाद के नारे लगाए। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके। एक तरफ जहां मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होने से समर्थक और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक भाजपा ने सीनियर विधायकों को दरकिनार कर दिया है। मंत्रिमंडल में शामिल न कर उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया और नए विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है।

Exit mobile version