
दरअसल, ग्राम कोड़ातराई निवासी हरीशंकर साव ने पुलिस को बताया कि, सांई बीज भंडार के सामने हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक को रुकवाया, उस समय मवेशी उसके नीचे फंसे हुए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
घायल मवेशियों का इलाज
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मवेशियों का प्राथमिक उपचार कराया। मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया गया।
ट्रक ड्राइवर हिरासत में
DSP सुशांत बनर्जी ने बताया कि, हादसे में 4 मवेशियों की मौत और 3 घायल हुए हैं। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।