रायपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हंगामा हो गया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हंगामा हो गया। एक महिला का आरोप है कि उसके घर पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन घुस गए। फिर घर में तोड़फोड़ और मारपीट की है। महिला का कहना है कि इस मकान का मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन आरोपी जबरन घर में घुसकर धमकी देने लगे। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किरण वर्मा ने थाने में शिकायत की। उसने बताया कि वह कैलाश नगर उरला की रहने वाली है। उसके मकान का कोर्ट में केस चल रहा है। 21 अगस्त की रात को लता बाई का बेटा मनोज वर्मा, उसकी पत्नी और उनके बेटे जबरन घर में घुस आए। उन्होंने मकान में तोड़फोड़ की, बिजली का कनेक्शन काट दिया और गालियां देते हुए धमकियां दीं।

किरण ने कहा कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है।