छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया

Chhattisgarh CrimesChhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया है। 19 सिविल सीनियर जजों को एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। वहीं, 27 सीनियर सिविल जजों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही उच्च न्यायिक सेवा के अन्य अफसरों का भी तबादला आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि राज्य शासन ने 12 अगस्त को 19 सीनियर सिविल जजों को प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। प्रमोशन और नियुक्ति देने के साथ ही हाईकोर्ट से उनकी पोस्टिंग आदेश जारी करने की अनुशंसा की गई, जिस पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंसूर अहमद ने शुक्रवार को इन अफसरों का पदस्थापना आदेश जारी किया है।

27 सिविल जजों का किया तबादला

शुक्रवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इसके तहत 27 सीनियर सिविल जजों का भी स्थानांतरण किया गया है।

मोना चौहान बनीं एडिशनल सेशन जज

जारी आदेश के अनुसार रायपुर में राज्य उपभोक्ता फोरम में पदस्थ संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान को बिलासपुर में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।

जूनियर डिवीजन के तीन सिविल जज का ट्रांसफर

इसी तरह हाईकोर्ट ने जूनियर डिवीजन के तीन सिविल जजों का भी ट्रांसफर किया है, जिसमें सारंगढ़ में पदस्थ सिविल जज ध्रुवराज ग्वाल को कांकेर के पखांजूर भेजा गया है। वहीं, मुंगेली में पदस्थ सिविल जज श्वेता ठाकुर का तबादला बस्तर जिले के बचेली में किया गया है। इसी तरह राजनांदगांव में पदस्थ सिविल जज योगिता कंवर को बैकुंठपुर के जनकपुर भेजा गया है