छत्तीसगढ़ में APK फाइल भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले बिहार के एक गिरोह के 9वीं पास तीन ठगों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में APK फाइल भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले बिहार के एक गिरोह के 9वीं पास तीन ठगों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव निवासी एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उनके रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों में से 12 लाख रुपए से अधिक की रकम उड़ा ली थी।

हालांकि, बालोद पुलिस ने सिर्फ एक महीने के भीतर तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए तीनों आरोपियों को बिहार से पकड़ लिया है। पुलिस ने ठगी में उपयोग की गई कार, मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल बैंक कार्ड सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है।

मैसेज क्लिक करते ही हैक हो जाता था मोबाइल

बालोद एसपी योगेश कुमार पटेल ने बताया कि बिहार के जमुई जिले के ग्राम झुंडों निवासी दो सगे भाई नीतीश कुमार दास (22) और राकेश कुमार दास (21), उनका रिश्तेदार ग्राम खैरा निवासी अरविंद कुमार दास (18) को गिरफ्तार किया गया है।

ये आरोपी वॉट्सऐप के जरिए लोगों को शिकार बनाते थे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं के नाम बदल-बदलकर APK फाइल का मैसेज भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को ओपन करता था। उसका वॉट्सऐप और पूरा मोबाइल हैक हो जाता था।

Exit mobile version