
राजेश्वरी का कहना है कि घटना के बाद सभी राजनेता केवल मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं, उनसे मिलने कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से अब तक कोई भी नहीं आया है।
24 घंटे के बाद महिला की हालत में सुधार
राजेश्वरी दुबे ने भास्कर से बातचीत में बताया कि फिनाइल पीने की वजह से अश्वनी के मुंह में छाले हो गए हैं। घटना के बाद अश्वनी को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा था। 24 घंटे के बाद उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। शुक्रवार को जब भर्ती कराया गया था, तब डॉक्टर ने शनिवार 23 मई को डिस्चार्ज करने के लिए कहा था। लेकिन जब शनिवार शाम 4 बजे डॉक्टरों से डिस्चार्ज को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने अब रविवार 24 मई को छुट्टी देने की बात कही है।