
यह मामला 4 मई 2025 का है। मुखबिर की सूचना पर बलरामपुर थाना पुलिस ने झारखंड के पशु तस्करों को 6 बैलों से भरी पिकअप वाहन के साथ पकड़ा था। उस समय चालक समेत अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच में संगठित अपराध का मामला सामने आने पर धारा 111 भी जोड़ी गई।
सोनपूर्वा से पकड़ाए आरोपी
घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप और पायलटिंग कर रही एक अन्य पिकअप भी जब्त की गई है। 23 अगस्त को विशेष टीम ने सोनपूर्वा में छापेमारी कर मास्टरमाइंड तौफीक और मुस्ताक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
24 अगस्त को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।