बलरामपुर जिले की रघुनाथनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले की रघुनाथनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 84 लीटर देसी शराब और बोलेरो जब्त किया गया है। जब्त माल की कीमत 8.31 लाख रुपए है।

दरअसल, रघुनाथनगर पुलिस को 23 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी की जा रही है। जिस पर पुलिस ने ग्राम झापर में नाकाबंदी कर एक एमपी पासिंग बोलेरो को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 420 नग वाह ऑरेंज ब्रांड की देसी शराब मिली।

एमपी और यूपी के रहने वाले हैं आरोपी

इस मामले में पुलिस ने सिंगरौली जिले के चंदन बाबू और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 31,500 और बोलेरो की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।