आदिवासी विकास शाखा में 2020 से फर्जी टेंडर का खेल चल रहा था जिसमें अब तक 9 करोड़ से अधिक की राशि की गड़बड़ी का खुलासा हुआ

दंतेवाड़ा: आदिवासी विकास शाखा में 2020 से फर्जी टेंडर का खेल चल रहा था जिसमें अब तक 9 करोड़ से अधिक की राशि की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। मामले में दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं इस गड़बड़ी के मामले में तीसरे फरार आरोपी क्लर्क की पुलिस तलाश कर रही है। क्लर्क को जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात पुलिस कह रही है।

Exit mobile version