
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने त्रिनेत्र प्रोजेक्ट के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच के आधार पर टीम नागपुर पहुंची।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नागपुर के संतरापुर से तीन आरोपी महिलाओं बिजुरिया बाई (28), पूजा नाडे (30) और रेखा पात्रे (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि चोरी के जेवरात को उन्होंने कामठी निवासी सतीश वर्मा (37) को बेच दिया था। सतीश से 24.85 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया गया। 29 अगस्त को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक रिमांड के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।