रायगढ़ जिले में एक यात्री बस खेत में पलट गई

Chhattisgarh Crimesरायगढ़ जिले में एक यात्री बस खेत में पलट गई, हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए, इनमें 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 जुलाई की सुबह 9 बजे बस तोलमा से रायगढ़ आ रही थी, तभी मिलुपारा-कोडकेल गांव के पास ढलान में बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ।

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। अचानक इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल यात्री बस पलटने की जानकारी तमनार पुलिस को दी जिसके बाद दो एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा ड्राइवर

बताया जा रहा है कि रोज की तरह सितारा बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिये रवाना हुई थी। यात्री बस जब मिलुपारा-कोडकेल गांव के पास स्थित ढलान में पहुंची ही थी कि बस चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे यात्री बस खेत में पलट गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घायलों में तेजराम, सुकांति सिदार, ललिता भगत, सुंदरमति चैहान, हरिराम खडिया, मंगलराम निषाद, नत्थुराम यादव शामिल है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। तमनार पुलिस इस मामले में बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version