राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। बिहार में होने वाले चुनाव में इसका फर्क पड़ेगा या नहीं? इस मुद्दे पर प्रदेश के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी के अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि देश की जनता सब कुछ समझती है। राहुल गांधी अगर सोचते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर लोगों को खुश कर लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि जनता इस तरह की भाषा को कतई पसंद नहीं करती और न ही इससे किसी तरह का सकारात्मक असर पड़ने वाला है। जनता अब केवल नारेबाजी से प्रभावित नहीं होने वाली
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, कांग्रेस नेता अक्सर मुद्दों से भटकाकर राजनीति करने की कोशिश करते हैं। मतदाता अधिकार यात्रा का नाम भले ही बड़ा रखा गया हो, लेकिन इसमें असल मुद्दों पर चर्चा नहीं होती। जनता अब केवल नारेबाजी से प्रभावित नहीं होने वाली है।
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता उसी विकास मॉडल पर भरोसा करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने अधिकृत बयान अभी जारी नहीं किया है।