छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोन दिलाने के नाम पर आरोपी जरूरतमंद लोगों का बैंक खाता खुलवाते थे और फिर उन खातों को साइबर अपराधियों को देते थे। आरोपियों को सक्ती से पकड़ा गया है। साथ ही गिरोह के 5 आरोपियों की तालाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल को पत्र प्राप्त हुआ था। जिसके बाद डीएसपी साइबर सेल और कोतवाली थाना ने मामले की जांच की।

ऐसे में जानकारी मिली कि रायगढ़ के अलग-अलग बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी के 69 लाख 18 हजार 979 रुपए जमा होना पाया गया। धोखाधड़ी के पैसों को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भेजे गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच करते हुए इन खातों में गए 5 लाख 22 हजार 798 रुपए को होल्ड कराया गया।

Exit mobile version