तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लवकुश वाटिका के पास शुक्रवार की रात नव्या मलिक और विधि अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े लोगों में विवाद होने की जानकारी आई है। दोनों गुट के सदस्य लवकुश वाटिका के पास इकट्ठा हुए और नव्या व विधि पर एक-दूसरे को फंसाने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे।
विवाद के दौरान एक बिल्डर भी मौजूद था, जिसने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत करवाया। दोनों गुटों ने विवाद की शिकायत पुलिस में नहीं की है। हालांकि पुलिस अधिकारी भी विवाद होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।