छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। विरोध प्रदर्शन के 24वें दिन NHM कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह आंदोलन किया। जहां केलो नदी के पानी में तकरीबन ढाई घंटे तक खड़े होकर अपनी मांगो को लेकर नारे लगाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बुधवार की दोपहर काफी संख्या में NHM कर्मचारी केलो नदी के खर्राघाट पुल के पास पहुंचे।
जहां सभी NHM कर्मचारी नदी के पानी में उतरकर जल सत्याग्रह करते हुए अपना आंदोलन किया। इस दौरान NHM कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर नारे भी लगाए।
NHM कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार के द्वारा अभी तक किसी प्रकार की सार्थक पहल नहीं की गई है।
आश्वसन नहीं आदेश चाहिए NHM कर्मचारी संघ के सचिव वैभव डियोडिया ने बताया कि बुधवार को जल सत्याग्रह किया गया है। तकरीबन ढाई घंटे तक कर्मचारी केलो नदी के पानी में खड़े रहे और अपनी मांगो को लेकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकारी हमारी मांगो को जब तक पूरा नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। अब आश्वसन नहीं आदेश चाहिए।
यह है NHM कर्मचारियों की मांग 1. नियमितीकरण, स्थायीकरण 2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना 3. ग्रेड पे निर्धारण 4. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि 5. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता 6. नियमित भर्ती में आरक्षण 7. अनुकम्पा नियुक्ति 8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश 9. पारदर्शी स्थानांतरण नीति 10. 10 लाख का कैशलेस बीमा