रायपुर में 112 के पुलिसकर्मी से मारपीट हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को 112 की गाड़ी जला देंगे कहते हुए धमकी भी दी है। पुलिसकर्मी सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पूरा विवाद हुआ है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला अमलीडीह के जोसेफ कॉलोनी रोड का है। तुलेश मनहरें ने बताया कि बट डायल 112 में जुलाई 2023 से कार्यरत है। 11 सितंबर को 112 को इवेंट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं। मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां पर मौजूद चार लड़के शराब के नशे में विवाद करने लगे।
उन्होंने गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपना नाम अरुण चौहान राजेश यादव राहुल दीवान रविंद्र भगत बताया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस जीप को जला देने की भी बात कही। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को थाने लाया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी
1. अरूण कुमार चौहान पिता स्व. बिशेस्वर चौहान उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोडपाली थाना पटेवा जिला महासमुंद। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
2. राजेश यादव उर्फ छोटू पिता महेश यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
3. राहुल दीवान उर्फ रामू पिता लीला राम दीवान उम्र 20 साल निवासी ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
4. रविन्द्र कुमार भगत पिता फकुवा राम भगत उम्र 40 साल निवासी ग्राम गुमतेल थाना मनोरा जिला जशपुर। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।