
रेल अधिकारियों ने बताया कि अब तक 68760/68761 और 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें चल रही थीं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसका परिचालन राजिम तक बढ़ाया जा रहा है।
इसके साथ ही नई स्पेशल ट्रेन 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। अगले दिन यानी 9 सितंबर से यह सेवा नियमित समय-सारणी पर चलेगी। अन्य रूटों पर भी विस्तार की संभावना
नई ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे, जिनमें 6 सामान्य श्रेणी और 2 पावर कार (मशीनरी से सुसज्जित डिब्बे) शामिल हैं। यह ट्रेन दैनिक संचालन में रायपुर और राजिम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा सहारा बनेगी।
खासकर कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें पहले रायपुर से राजिम पहुंचने में अतिरिक्त साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि राजिम क्षेत्र के लोगों को राजधानी रायपुर से बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
रेलवे का कहना है कि आने वाले समय में मांग और सुविधा के अनुसार अन्य रूटों पर भी विस्तार की संभावना है।