बॉयफ्रेंड का आखिरी पोस्ट-गर्लफ्रेंड चीट कर रही…पेड़ पर फांसी लगाई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। बॉयफ्रेंड की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि गर्लफ्रेंड का शव पेड़ के नीचे मिला। आशंका जताई जा रही है कि पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, फिर फांसी लगा ली। सुसाइड के पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। इस पोस्ट में गर्लफ्रेंड के धोखा देने का जिक्र है।

मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहचान टांगर गांव निवासी चूड़ा मणि पैंकरा (24) और युवती की पहचान माटीपहाड़छर्रा की रहने वाली संदीला पैंकरा (24) के रूप में हुई है। दोनों 16 सितंबर की रात से लापता थे। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए।

एक पोस्ट में युवक ने लिखा- संदीला मुझसे चीट कर रही थी, इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। माफ करना मुझे, अगर दूसरा जन्म होता है न तो मुझे अगला जन्म चाहिए। ये दुनिया के लोग धोखेबाज होते हैं। ऐसी जिंदगी नहीं जीना मुझे अब। दूसरे पोस्ट में लिखा ‘सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका को, आज मैंने सबसे छीन लिया, हम दोनों को।’ एक और पोस्ट में लिखा- आज मेरी मौत होगी।