जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम जितेंद्र यादव (25) है। जो कि ग्राम बोडरा में रहता है। सुबह सुलभ शौचालय आने वाले ग्रामीणों ने जितेंद्र को शौचालय के ऊपर नीम के पेड़ पर फंदा बनाते देखा। ग्रामीणों ने तुरंत गांव के सरपंच को सूचना दी और सुलभ शौचालय के बाहर भीड़ जमा हो गई।
डेढ़ घंटे तक चला ड्रामा
सरपंच और ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया और किसी की बात नहीं मानी। जब युवक फंदे से झूल गया, तो ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे पकड़ लिया और फंदे को काटकर नीचे उतारा।
बेहोशी की हालत में युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।फिलहाल युवक का इलाज जारी है। आत्महत्या के प्रयास का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने बताया है कि युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।