राजधानी रायपुर में पुलिस ने शुक्रवार को एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में पुलिस ने शुक्रवार को एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अफीम की सप्लाई करने पहुंचा हुआ था। जिसके पास से 600 ग्राम अफीम जब्त किया गया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र नगर इलाके में एक युवक अफीम सप्लाई करने आया है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक बंछोर बताया। जो कि दुर्ग का रहने वाला है।प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि आरोपी विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया इलाके में किराए का मकान लेकर रहता है। पुलिस को शक है कि वह लंबे समय से शहर में नशे की खेप सप्लाई कर रहा था। देवेंद्र नगर पुलिस के जांच अधिकारी पता लगा रहे है कि आरोपी अफीम कहां से लाता था? आरोपी की सप्लाई चेन में कौन–कौन शामिल हैं।

MDMA बेचने के संदेह में पूछताछ जारी

देवेंद्र नगर पुलिस के अलावा तेलीबांधा पुलिस ने भी एक संदेही को MDMA बेचने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। संदेही प्राइवेट ट्रेवल्स में कंडक्टरी का काम करता है। आरोपी सरायपाली से नशीली सामग्री लाकर बेचा करता था। पुलिस ने गुरुवार की रात को संदेही को पूछताछ के लिए उठाया है।

Exit mobile version