बलरामपुर जिले के तालकेश्वरपुर टुकुपाथर गांव में नदी किनारे एक किशोरी की लाश मिली

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के तालकेश्वरपुर टुकुपाथर गांव में नदी किनारे एक किशोरी की लाश मिली है। गांव से करीब 500 मीटर दूर पांगन नदी के किनारे शुक्रवार सुबह (19 सितंबर) संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 16 साल की परमेश्वरी मरकाम का है।

मामला डिंडो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है परमेश्वरी गुरुवार रात खाना खाकर सोने चली गई थी। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद नदी किनारे मृत मिली। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा

परिजनों के अनुसार, घर और आसपास तलाश करने के बाद ग्रामीणों की मदद ली गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी किनारे पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

गांव में चल रही कई तरह की बाते

इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की आशंकाएं और चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीण यह सवाल उठा रहे हैं कि किशोरी रात में घर से बाहर कैसे निकली और क्या उसे किसी ने बुलाया था या जबरन ले जाया गया।

मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि वे मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।