बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत समुद्री गांव में इमारती लकड़ी की तस्करी के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत समुद्री गांव में इमारती लकड़ी की तस्करी के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर 38 नग चौखट जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान तस्करी में लिप्त एक पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिना अनुमति कीमती इमारती लकड़ी की कटाई कर उसका उपयोग चौखट निर्माण में किया जा रहा था।

लकड़ी जब्त कर कानूनी कार्रवाई कर रहे

शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र की रेंजर आशा मिंज ने बताया कि मामले में वन अधिनियम की धाराओं के तहत लकड़ी जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है।

Exit mobile version