छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया पर कार्टून वॉर चल रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया पर कार्टून वॉर चल रहा है। बीजेपी ने दो कार्टून जारी किया है। पहले कार्टून पोस्टर में दो करेक्टर्स है, जिसमें जेन- Z से राहुल गांधी को लात मारते दिखाया गया है। दूसरे पोस्टर में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची रार, कांग्रेस की रैली में रुपए बांटने के बाद भी नहीं जुट रही भीड़। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिख रहे हैं।

 

बीजेपी आईटी सेल ने इस कार्टून को फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी को प्रतिनिधि नियुक्त करना चाहिए- बैज

 

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, बीजेपी को कांग्रेस की रैलियों के लिए अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त कर देना चाहिए। प्रतिनिधि को हम मंच जगह देंगे और वो बीजेपी के आला नेताओं को कांग्रेस की रैलियों की भीड़ और कार्यक्रम की सही जानकारी देगा।

 

उनको भीड़ का वीडियोग्राफी करवा लेना चाहिए, जिससे सही जानकारी मिल सके। पर्दे के पीछे छिपकर काम करने का धंधा बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पैसों वाली भीड़ बुलाई गई है। ये सबको पता है, आप बोलो तो वीडियो भेज दे।

Exit mobile version