
बीजेपी आईटी सेल ने इस कार्टून को फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी को प्रतिनिधि नियुक्त करना चाहिए- बैज
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, बीजेपी को कांग्रेस की रैलियों के लिए अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त कर देना चाहिए। प्रतिनिधि को हम मंच जगह देंगे और वो बीजेपी के आला नेताओं को कांग्रेस की रैलियों की भीड़ और कार्यक्रम की सही जानकारी देगा।
उनको भीड़ का वीडियोग्राफी करवा लेना चाहिए, जिससे सही जानकारी मिल सके। पर्दे के पीछे छिपकर काम करने का धंधा बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पैसों वाली भीड़ बुलाई गई है। ये सबको पता है, आप बोलो तो वीडियो भेज दे।