राजधानी रायपुर में 21 सितम्बर को नमो युवा मैराथन का आयोजन

Chhattisgarh Crimesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा इस आयोजन को लेकर सक्रिय है। राजधानी रायपुर में 21 सितम्बर को नमो युवा मैराथन का आयोजन किया गया है।

खेल विभाग इस कार्यक्रम को सहयोग दे रहा है। वहीं कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गई है। ये मैराथन नशा मुक्त भारत के थीम पर होगा। जिसमें CM विष्णुदेव साय सहित मंत्री मंडल के सभी सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से मरीन ड्राइव में हुई। मैराथन में शामिल होने बड़ी संख्या में युवा मरीन ड्राइव में जुटे हैं।