
मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार (20 सितंबर) की रात की है। करंट की चपेट में कुल 6 लोग आए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में सभी कोंडागांव के रहने वाले-
- सतीशकुमार नेताम (24 साल), गरांजीडीही
- श्याम नेताम (25 साल), पांडे पारा
- सुनील शोरी (25 साल), बांसकोट
घायलों के नाम-
- शिवम दास (16 साल), बांसकोट
- सुविलाल मरकाम (25 साल), रावसवाही
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि 3 घायलों का इलाज जारी है। इनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।
करंट प्रवाहित टेंट की चपेट में आए
जानकारी के मुताबिक ग्राम रावसवाही में नाइट कबड्डी का आयोजन किया गया था। बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया गया था। शनिवार रात मैच चल ही रहा था कि आंधी आई। टेंट उड़कर बिजली लाइन से टकरा गया। उसी टेंट का हिस्सा खिलाड़ियों पर गिर गया।
बिजली लाइन के नीचे लगाया टेंट
घटना की सूचना मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आयोजकों ने बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया था।